फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, लगाई पुण्य की डुबकी

Wed, 29 Jul 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामनगरी में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। भोर से ही श्रद्धालु की भीड़ ने पावन सरयू तट पर पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाते हुए गुरु एवं भगवान श्रीराम का स्मरण किया। इस पूरा घाट परिसर जय सरयू मैया और जय श्रीराम के जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से ही सरयू तट पर भक्तों के जयकारे गूंजने लगे थे। श्रद्धालुओं ने पावन सरयू में डुबकी लगाई इसके बाद अपने-अपने गुरु आश्रमों की ओर गुरु चरणों की रज शिरोधार्य करने निकल पड़े।
जगह-जगह यातायात डायवर्जन के चलते श्रद्धालुओं को अपने-अपने आश्रमों में पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उनकी आस्था नहीं डिगी। स्नान के बाद श्रद्धालु रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इसके बाद शिष्य अपने-अपने गुरु आश्रमों में पहुंचकर गुरु पूजन, आशीर्वाद ग्रहण और सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर मठ-मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। वहीं कनकभवन व दशरथ महल मंदिर में भी भक्तों को भीड़ दिन भर जुटी रही। इस दौरान घाटों पर पुलिस लगातार श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकती रही, जबकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें