अयोध्या। रक्षाबंधन के बाद यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रविवार को अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल के लिए एकतरफा आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक समर्थ गुप्ता के अनुसार, गाड़ी संख्या 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल शाम 6:20 बजे कैंट से रवाना होगी। यह ट्रेन बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें चार सामान्य, 13 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) कोच शामिल हैं। (संवाद)