फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शाॅर्ट-सर्किट से छप्पर में लगी आग, महिला व पशु झुलसे

Thu, 04 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। क्षेत्र के उमरनी पिपरी निवासी रोशनलाल पाल के आवासीय छप्पर में शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर एक महिला और दो मवेशी झुलस गए। घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है।
विज्ञापन

बताया गया कि छप्पर के बगल में गुजर रहे बिजली के तार में शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। छप्पर में मौजूद परिजन तत्काल बाहर निकल गए, लेकिन छप्पर के अंदर बंधी एक गाय और बछड़ा झुलस गए। रोशनलाल की पत्नी दुखना (42) गाय और बछड़े को बाहर निकालने लगीं तो वह भी झुलस गईं। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
वहीं, घायल दुखना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. एसके मौर्य ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है। नायब तहसीलदार राम खेलावनन बताया कि राजस्वकर्मियों को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें