फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव से पहले सात दिन चलेगा मां सरयू स्वच्छता महाअभियान

Thu, 22 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव से पहले रामनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम सात दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत 24 अक्तूबर को हनुमानगढ़ी क्षेत्र से होगी। समापन 31 अक्तूबर को सरयू के घाटों पर मां सरयू स्वच्छता महाअभियान के साथ होगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी से अयोध्या को स्वच्छ बनाना और लोगों को जागरूक करना है। अंतिम दिन सरयू के घाटों और नदी तट पर पॉलिथीन, कपड़े और अन्य कचरा हटाया जाएगा। एकत्रित कचरे को एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र भेजकर उचित निस्तारण किया जाएगा।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को हनुमानगढ़ी, 25 को रिकाबगंज चौराहा, 26 को अयोध्याधाम और 27 को कनक भवन मंदिर क्षेत्र में सफाई होगी। 28 अक्तूबर को चौक, घंटाघर और गुलाबबाड़ी, 29 को कचहरी परिसर और 30 को मणिपर्वत क्षेत्र में अभियान चलेगा। 31 अक्तूबर को सरयू के घाटों पर महाअभियान आयोजित होगा। महापौर ने बताया कि अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें