अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय सहित कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अधिवक्ता संघ की ओर से दी गई अर्जी पर शुक्रवार को सातवीं बार पत्रावली कोर्ट में पेश की जाएगी।
21 अक्तूबर को राम जन्म भूमि थाने की पुलिस की ओर से 33 दिन बाद भी अपनी आख्या कोर्ट में दाखिल नहीं की गई थी। यह सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी की अदालत में 19 सितंबर से चल रही है।
अधिवक्ता संघ की ओर से ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्र, गोपाल राव व कृष्ण मोहन के खिलाफ राम मंदिर चढ़ावा मामले में आरोपी बनाए जाने को लेकर अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। अब शुक्रवार को पत्रावली कोर्ट में पेश की जाएगी।