37-रिजर्व पुलिस लाइन से निकली बाइक रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मी-पुलिस
अयोध्या। मिशन शक्ति के अंतर्गत रविवार को महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकालकर महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया। रिजर्व पुलिस लाइन से आईजी प्रवीण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक बाइक रैली निकाली गई है। किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना/चौकी को दें। महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है। महिला स्वावलंबन से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। वहीं, पुलिस लाइन से निकली रैली पुष्पराज चौराहा, रिकाबगंज, नियावां, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार चौराहा व श्रीराम मंदिर, पोस्ट ऑफिस, लता मंगेश्कर चौराहा, रामकथा पार्क पहुंची। इस मौके पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसपी ट्रैफिक अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।