फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें पिछड़े वर्ग को देंगे: चंद्रशेखर

Sun, 21 Sep 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
43-सहादतगंज स्थित लान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन
अयोध्या। आजाद समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सहादतगंज स्थित एक लॉन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि आने वाले 17-18 महीनों तक वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियां और विचारधारा जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी लगभग 50 प्रतिशत सीटें पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को देगी। मीडिया से बातचीत में सांसद ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर सवाल उठाए। कहा कि इस परियोजना में अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि अधिग्रहित की गई, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। अब तक 150 से अधिक मकानों को तोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीनें औने-पौने दामों में उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। सांसद ने जनता से अपील की कि आगामी चुनाव में इस मुद्दे का जवाब जरूर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें