फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एयरपोर्ट पर 65 हजार वर्गमीटर में बनेगा नया टर्मिनल

Fri, 16 May 2025 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अब और आधुनिक और विस्तृत रूप दिया जा रहा है। वर्तमान में संचालित टर्मिनल का क्षेत्रफल लगभग 6,500 वर्गमीटर है, जबकि प्रस्तावित नया टर्मिनल लगभग 65 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। यह नया टर्मिनल न केवल आकार में दस गुना बड़ा होगा, बल्कि सुविधाओं के लिहाज से भी अत्याधुनिक होगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार के अनुसार, दूसरे चरण के निर्माण से यात्रियों की सुविधाअयों में वृद्धि होगी। नए टर्मिनल में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों के लिए अलग-अलग इंतजाम होंगे। इसमें कई चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच केंद्र, विस्तृत प्रतीक्षालय, वीआईपी लाउंज, खुदरा स्टोर, फूड कोर्ट, बैगेज बेल्ट आदि हाेंगे। बताया कि राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद अयोध्या में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में एयरपोर्ट का यह विस्तार अयोध्या को वैश्विक स्तर की सुविधाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था। वर्तमान में यहां से कई प्रमुख महानगरों के लिए नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं। नया टर्मिनल बनने के बाद अयोध्या का यह एयरपोर्ट उत्तर भारत के प्रमुख हवाई अड्डों में अपनी जगह बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें