फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गुरु रविदास मंदिरों में 665 दीप प्रज्ज्वलित कर समरसता का दिया संदेश

Thu, 30 Jul 2026 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
गुरु रविदास की जयंती पर जलाए गए दीप।
विज्ञापन
रुदौली। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 665वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्र के पूरे लोहरास पुरवा एवं उमापुर स्थित गुरु रविदास मंदिरों में बुधवार शाम 665 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपोत्सव के माध्यम से संत रविदास के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि संत रविदास ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट रखने और सामाजिक समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, आरती और दीपोत्सव का आयोजन हुआ। सैकड़ों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कामाख्या नगर पंचायत के अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें