फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 30 हजार लोगों के साथ चलेगा स्वच्छता का महाअभियान

Sat, 30 May 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत रविवार सुबह 7 से 7:30 बजे तक नगर निगम के सभी 60 वार्डों में एक साथ स्वच्छता महाअभियान चलेगा। नगर निगम को उम्मीद है कि करीब 30 हजार लोग इसमें भाग लेंगे। शनिवार शाम तक लगभग 30 हजार लोगों ने पंजीकरण करा लिया था।
विज्ञापन

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने व्यापार मंडल, शिक्षक संघ, वशिष्ठ फाउंडेशन, निषाद समाज समेत करीब 50 सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर अभियान में सहयोग मांगा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों को टोपी, टी-शर्ट और झाड़ू वितरित कर जागरूक किया गया है।
अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच वार्डों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि दूसरे पांच स्वच्छ वार्डों को वाटर कियोस्क समेत पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा 60 घरों को स्वच्छता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर रविवार सुबह लता चौक से अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने नागरिकों से आधे घंटे का समय देकर अयोध्या को स्वच्छ और दिव्य बनाने के अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें