अयोध्या। रामनगरी में आस्था की राह पर निकले श्रद्धालुओं के कदम तो परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं लेकिन उनकी इस यात्रा का हर खास पल मोबाइल कैमरे में भी कैद हो रहा था।
विज्ञापन
कोई हाथ में मोबाइल लेकर चलते हुए वीडियो बना रहा था तो कोई परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर परिक्रमा की यादों को संजो रहा था। परिक्रमा में इस बार आस्था के साथ डिजिटल दुनिया का रंग भी खूब देखने को मिला।