फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिहार में बन रहा है माता सीता का भव्य मंदिर

Sat, 03 Jan 2026 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
16- अमावा मंदिर में पूजन करते बिहार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। बिहार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद परिवार समेत दो दिवसीय प्रवास पर रामनगरी पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। राम मंदिर परिसर के निकट अमावां मंदिर में उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अमावा मंदिर के व्यवस्थापक पंकज कुमार ने मंत्री का अभिनंदन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के सीतामढ़ी जिले में माता सीता के प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम में 67 एकड़ भूमि पर भव्य सीता माता मंदिर के निर्माण का शिलान्यास हो चुका है।बताया कि राम मंदिर की तर्ज पर बनने वाला यह मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। कहा कि प्रभु श्रीराम को पहले टेंट में देखने का सौभाग्य मिला था और आज उसी पावन स्थल पर भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। यह आस्था, संघर्ष और संकल्प की ऐतिहासिक विजय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके मजबूत नेतृत्व और संकल्प के कारण ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। मंत्री ने कहा कि वे काफी समय से अयोध्या आना चाहते थे, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें प्रतीक्षा करने की सलाह दी थी। अब भगवान राम लला का बुलावा आया और वे परिवार सहित अयोध्या पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें