फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की आराधना, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue, 24 Mar 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चैत्र नवरात्रि के छठे दिन देवी भक्तों ने माता के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के मठ-मंदिरों और देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने मां के चरणों में पुष्प, नारियल और चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर मां की विशेष आराधना की।
प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता का शृंगार कर विशेष आरती उतारी गई। कई स्थानों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें