फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चोरी के आरोप लगाने पर युवती ने की आत्महत्या, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। क्षेत्र के नसरतपुर मजरे सूरत का पुरवा में पड़ोसी दंपती ने एक युवती पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया तो उसने आत्महत्या कर ली। युवती के पिता ने पड़ोसी दंपती के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी चिंतामणि वर्मा ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 20 मार्च को उनके पड़ोसी अजय कुमार वर्मा अपनी पत्नी नीतू वर्मा के साथ रात में उनके घर आए। उनकी पुत्री पूजा वर्मा (19) पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। इसे लेकर उनकी पुत्री को काफी प्रताड़ित किया और धमकी दी। इन्हीं आरोपों और प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी पुत्री ने अगले दिन सुबह लगभग 7.30 बजे आत्महत्या कर लिया।
उन्होंने उनके पड़ोसी की मोबाइल 24 फरवरी को चोरी होने की शिकायत पर थाने के दो सिपाही आए थे। उन्होंने भी उनकी बेटी धमकाया था। सिपाहियों के बुलाने पर वह उसे 20 मार्च को थाने ले गए थे। वहां से शाम पांच बजे लौटे। तभी से वह अवसाद में थी। सुबह चाय पीकर वह बाहर चले गए और थोड़ी देर में ही उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी लल्लन यादव ने बताया कि आरोपी अजय वर्मा और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सुबह से ही छावनी में तब्दील रहा गांव
प्रकरण के बाद सुबह से ही गांव छावनी में तब्दील रहा। एसपी सिटी मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी बीकापुर पीयूष पाल, प्रभारी निरीक्षक बीकापुर, प्रभारी निरीक्षक तारुन पुलिस फोर्स के साथ गांव में डटे रहे। किसी को परिजनों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा था। भाजपा नेता भूपेश तिवारी, किसान यूनियन के नेता कमला प्रसाद बागी, प्रहलाद वर्मा, भाजपा नेता सर्वेश वर्मा ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें