फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गेस्ट हाउस संचालक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप

Thu, 21 May 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के हैबतपुर, दशरथकुंड स्थित एक गेस्ट हाउस के संचालक पर कार सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद फायरिंग भी की। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के दुबाने का पूरा निवासी अंकित दुबे ने बताया कि उन्होंने हैबतपुर स्थित रामेश्वरम गेस्ट हाउस को को किराये पर लिया है। 19 मई की रात करीब 3:10 बजे तारुन थाना क्षेत्र के नन्सा, यादवपुर निवासी दिव्यांश उर्फ सुनील चतुर्वेदी अपने दो साथियों के साथ कार से वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें बुलाया। जैसे ही वह बाहर निकले आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
दिव्यांश ने इस दौरान तमंचे से फायर कर दिया। गुहार लगाने पर उनके भाई अमित दूबे और गेस्ट हाउस के कर्मचारी दौड़े तो आरोपी उनके गले की चेन छीन ली। दिव्यांश चतुर्वेदी नाका स्थित एक होटल चलाता है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पीड़ित ने बृहस्पतिवार को घटना की तहरीर है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें