फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गेस्ट हाउस से श्रद्धालु की नकदी व सामान चोरी, शिकायत पर हुई पिटाई

Mon, 08 Dec 2025 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। औरैया से रामलला का दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का एक गेस्ट हाउस से नकदी व सामान चोरी हो गया। गेस्ट हाउस मालिक से शिकायत करने पर उसकी पिटाई भी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में औरैया निवासी अंकित द्विवेदी ने बताया कि वह रविवार को त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस में रुके थे। सुबह गेस्ट हाउस में अपना सामान रखकर दर्शन करने चले गए। शाम करीब चार बजे वापस लौटे तो उनका सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। बैग में रखे 10 हजार रुपये चोरी हो गए थे। उन्होंने गेस्ट हाउस के मालिक प्रवीण सिंह, अमित सिंह और उनके मैनेजर से शिकायत करके आपत्ति जताई तो वह लोग गाली देने लगे।
उन लोगों ने रुपये मिलने से इन्कार कर दिया तो वह वीडियो बनाने लगे। इससे नाराज होकर उन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पिटाई से उन्हें गंभीर चोट आई है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि आरोपी गेस्ट हाउस मालिक, अमित सिंह व मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें