फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत

Thu, 20 Feb 2025 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला का दर्शन करने आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की शहर के बेनीगंज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मना करने के बावजूद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन

बंगलूरू निवासी एचपी गुरुमूर्ति (68) अपने पुत्र सुनील कुमार व दो अन्य लोगों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले थे। वह लोग पहले प्रयागराज गए। वहां से बुधवार की देर रात अयोध्या पहुंचे। बेनीगंज निवासी उमेश सिंह के आवास पर वह लोग रुके थे। गुरुवार को रामलला का दर्शन करने की उनकी योजना थी। सुबह करीब सात बजे एचपी गुरुमूर्ति परिवार के अन्य लोगों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस बीच बेनीगंज के पास रामपथ पर वह मूर्छित होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता की मौत हुई है। वह बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर जाना चाहते थे, इसे लिखकर भी देने को कह रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। सुबह आठ बजे से ही दौड़ रहे हैं, 03:30 बजे तक भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि मौत के सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराना जरूरी है। पंचनामा के गवाहों की सहमति के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें