फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 22 करोड़ की लागत से होली तक तैयार होगा 100 इलेक्ट्रिक बसों का डिपो

Thu, 23 Jul 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
आशापुर में नए डिपो का निर्माणाधीन बाउड्रीवाल 
विज्ञापन
विशाल तिवारी
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए दर्शननगर रोड स्थित आशापुर में स्थायी डिपो और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। करीब 22.07 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, रखरखाव और चार्जिंग स्टेशन तैयार होगा। वर्ष 2027 की होली तक इसे तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपने का लक्ष्य है।

जिले में इलेक्ट्रिक बसों का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक उनके लिए स्थायी डिपो नहीं है। बसों की पार्किंग, नियमित मरम्मत और चार्जिंग जैसी व्यवस्थाएं अयोध्या धाम बस अड्डा में अस्थायी रूप से संचालित हो रही हैं। ऐसे में नए डिपो के निर्माण से बस संचालन अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। एआरएम रवीश कुमार ने बताया कि डिपो बनने के बाद इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जुड़ी तकनीकी और प्रबंधन संबंधी चुनौतियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था सीएनडीएस इसका निर्माण करा रही है। परियोजना को 13 अगस्त 2025 को प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई और अब मौके पर काम में तेजी लाई गई है। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि अब तक करीब 450 मीटर बाउंड्रीवॉल और उसका प्लास्टर पूरा किया जा चुका है।



35 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर

जिले में फिलहाल लखनऊ से मिली 25 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध हैं। इनमें से आठ से दस बसें वर्कशॉप और स्थायी मेंटेनेंस सुविधा नहीं होने के कारण खराब होकर खड़ी हैं। लंबी दूरी की रूटों पर 20 इलेक्ट्रिक बसें नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। वर्तमान में जिले में कुल 35 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

इनसेट

डिपो में विकसित होंगी ये प्रमुख सुविधाएं

नई परियोजना के तहत डिपो परिसर में मेंटेनेंस शेड, हाई कैपेसिटी चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन, ट्रांसफार्मर, केबल ट्रेंच, स्टील स्ट्रक्चर, बाउंड्री वॉल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्था, गार्ड रूम, पंप रूम, अंडरग्राउंड टैंक, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग मार्ग और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन सुविधाओं के तैयार होने के बाद इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग, मरम्मत और संचालन का पूरा तंत्र एक ही परिसर से संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें