फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पीड़िता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। थाना कोतवाली इनायत नगर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, जेठ, देवर, सास व ननदों पर दहेज प्रताड़ना सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। हैरिंग्टनगंज के मलेथू खुर्द निवासी रेखा चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उनकी शादी 17 अप्रैल 2018 को सुलतानपुर के थाना बल्दीराय के ग्राम दक्खिन निवासी दिनेश चौरसिया के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। पिता ने शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। बताया कि पति दिनेश अपने बड़े भाई राम विलास चौरसिया, सुरेश व अशोक के कहने पर बुलेट खरीदने के लिए रुपये मांगने लगे। मायके से रुपये न लाने पर वापस भेजने की धमकी देने लगे।

पति की बहन उषा, केशपती, रेखा व ममता ने मिलकर गालियां देकर पिटाई की। कई बार चिमटा गर्म करके भी जलाया। पति दिनेश ने फरवरी 2019 में बुरी तरह पिटाई की। फिर 18 अप्रैल 2019 को मारपीट की और मायके मलेथू खुर्द छोड़ गए। दिसंबर 2019 में एक पुत्री पैदा हुई। पांच फरवरी 2025 को जब वह अपने ससुराल गई तो सास और देवर अशोक ने घर से भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें