फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मां कामाख्या को अर्पित की 251 मीटर लंबी चुनरी

Mon, 12 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो 31-मां ज्वाला देवी पर भक्तों की भीड़-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या/रुदौली। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को रामनगरी के देवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और देवी मंत्रों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलकामना की। शहर के 31 पूजा पंडालों में भी सुबह-शाम पूजन और आरती का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

रामचंद्र यादव के नेतृत्व में हरिहरपुर स्थित हैजा माता मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा हरिहरपुर से सोनवा होते हुए मां कामाख्या धाम पहुंची, जहां मां के श्रीचरणों में 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। यात्रा में महिलाएं चुनरी थामकर मां के जयकारे लगाती रहीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसमें शीतला प्रसाद शुक्ला, कृष्ण कुमार उर्फ खुन्नू पांडेय, सुमन पासवान, तेज तिवारी, रविकांत तिवारी और उदय रावत सहित कई लोग शामिल रहे।

दुर्गा पूजा पंडालों में रौनक
गौराघाट। नवरात्र के दूसरे दिन क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में रौनक रही। गौरा, गयासपुर, दिलीपपुर मठिया, घुरीटीकर और रामनगर सहित कई स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कई जगह महाभारत और रामलीला का मंचन भी हो रहा है। धार्मिक कार्यक्रमों से क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।
विज्ञापन


सोहावल में 150 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित
सोहावल क्षेत्र में 150 से अधिक पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में नौ दिनों तक व्रत, जप और तप करने वाले साधकों की भीड़ जुट रही है। नगर पंचायत स्थित मां ज्वाला माई का मंदिर भी आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सुचितागंज, संजयगंज, बड़ागांव और पूरे कीरत कांटा में दुर्गा प्रतिमाओं की सजावट आकर्षण का केंद्र है। प्रशासन की रोक के बावजूद कई स्थानों पर पहली बार प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की बात सामने आई है। कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें