फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर में फसाड का काम पूरा, 15 को लगेगी अंतिम मुहर

Mon, 12 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
35- फसाड लाइटिंग से जगमग राम मंदिर का ​शिखर- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर की भव्यता रात के अंधेरे में भी अलग आभा बिखेर रही है। मंदिर पर की गई फसाड लाइटिंग से उसकी स्थापत्य कला, पत्थरों पर उकेरी गई बारीक नक्काशी और शिखरों की भव्यता निखरकर सामने आ रही है। बीते एक सप्ताह से फसाड लाइटिंग का लगातार परीक्षण किया जा रहा है। रोशनी के अलग-अलग संयोजनों के बीच मंदिर का बाहरी स्वरूप रात में भी दमकता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई इस लाइटिंग व्यवस्था का उद्देश्य मंदिर की वास्तुकला को इस तरह उभारना है, जिससे नक्काशी और शिल्प की बारीकियां स्पष्ट रूप से दिखाई दें। फसाड लाइटिंग व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए 15 अक्तूबर को होने वाली श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक में निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी शामिल होंगे। परीक्षण के दौरान रोशनी के प्रभाव, मंदिर के विभिन्न हिस्सों पर पड़ने वाले प्रकाश और समग्र दृश्य प्रभाव का आकलन किया जा रहा है। बैठक में व्यवस्था पर अंतिम मुहर लगने के बाद इसे अंतिम रूप देने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राम मंदिर की वास्तुकला में पत्थरों पर की गई बारीक नक्काशी, स्तंभों की कलात्मक बनावट, दीवारों पर उकेरी गई आकृतियां और ऊंचे शिखर विशेष महत्व रखते हैं। दिन के उजाले में इनकी भव्यता सहज ही दिखाई देती है, लेकिन रात में पर्याप्त और संतुलित रोशनी के अभाव में शिल्प की बारीकियां स्पष्ट नहीं हो पातीं। फसाड लाइटिंग इसी कमी को दूर करती है। मंदिर के बाहरी हिस्सों पर नियोजित तरीके से प्रकाश डालने से स्थापत्य के विभिन्न स्तर उभरकर सामने आते हैं। इससे मंदिर का स्वरूप रात में भी आकर्षक दिखाई देता है।
विज्ञापन


अन्य मंदिरों को भी फसाड लाइटिंग से जगमगाने की योजना
राम मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों को भी फसाड लाइटिंग से जगमगाने की योजना है। इससे पूरे परिसर में रात के समय एकरूपता के साथ भव्य धार्मिक वातावरण तैयार किया जा सकेगा। राम मंदिर के साथ परिसर के अन्य मंदिरों की वास्तुकला भी रोशनी के माध्यम से निखरेगी। हालांकि, अन्य मंदिरों में लाइटिंग का काम कब शुरू होगा और इसके लिए कितना बजट निर्धारित किया जाएगा, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
क्या है फसाड लाइटिंग
फसाड लाइटिंग किसी भवन या स्मारक के बाहरी हिस्से को विशेष तरीके से रोशन करने की तकनीक है। इसमें लाइटों को इस तरह लगाया जाता है कि इमारत की बनावट, नक्काशी, स्तंभ, दीवारें और शिखर स्पष्ट रूप से उभरकर दिखाई दें। सामान्य प्रकाश व्यवस्था का उद्देश्य अंधेरा दूर करना होता है, जबकि फसाड लाइटिंग भवन की वास्तुकला और सौंदर्य को निखारने पर केंद्रित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें