फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिलाओं को जागरूक करने के लिए बनी 91 बीट

Mon, 29 Sep 2025 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करके उन्हें बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए जिले में 91 महिला बीट बनाई गई है। इस पर 125 प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

22 सितंबर से 30 दिवसीय अभियान चल रहा है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव, बाइक रैली, आत्मरक्षा के गुर आदि जानकारी दे रही हैं। महिलाओं को मोबाइल पर आने वाले धोखाधड़ी संबंधित कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और फर्जी वेबसाइटों से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। वहीं, हर थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। यहां 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहती हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस अभियान को लेकर महिला पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, तत्परता और तकनीकी समझ का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, ग्राम प्रधान/सभासद आदि से संवाद स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें