फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परिचालक के 354 पदों के लिए 90 महिलाओं ने दिखाई दिलचस्पी

Sat, 28 Mar 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या धाम बस अड्डा परिसर में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद महिलाएं।  
विज्ञापन
अयोध्या। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को अयोध्या धाम बस अड्डा परिसर में महिला रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जहां सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 354 महिला परिचालक पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए गए। कुल 90 महिलाओं ने इस पद के लिए दिलचस्पी दिखाई, जिसमें अयोध्या से 46, अंबेडकर नगर से 18, सुल्तानपुर से 22 और अमेठी से 4 महिलाओं ने फार्म जमा किए। आवेदकों में अयोध्या जिले की महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन

वर्तमान में अयोध्या डिपो में 27 महिला परिचालक कार्यरत हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) फाइनेंस और स्टेशन प्रबंधक (एसएम) शामिल हैं। यह समिति सभी आवेदनों की जांच और चयन प्रक्रिया की निगरानी करेगी। आरएम विमल राजन ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया के बाद अगले 10 दिनों के भीतर अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद बसों में तैनात किया जाएगा।

ऐसे होगी भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले सभी प्राप्त आवेदनों का प्रारंभिक परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद समिति के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन किया होगा। पात्रता के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही सीसीसी (कंप्यूटर प्रमाणपत्र) होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त आजीविका मिशन, कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), स्काउट-गाइड या एनसीसी में से किसी एक प्रमाणपत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें