फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संविधान संवाद के लिए कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत

Sat, 28 Mar 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। कोटवा सड़क में संविधान संवाद और कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इसमें उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला ने कार्यक्रम की सफलता के लिए रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। दयानंद शुक्ला ने रानीमऊ स्थित निर्मल कुटिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। दयानंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता उससे तंग आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आने के बाद से जनता को बैंक, खाद और अब तेल-गैस के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार एक तरफ तेल और गैस की कमी न होने का दावा करती है। लेकिन हकीकत में जनता को इन्हें पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला, राम आशीष तिवारी, शिवकुमार मौर्य, नदीम अहमद, पतिराम यादव, अनमोल शुक्ला, हरिकेश मौर्य, मोबीन अहमद, रिजवान अहमद और अशोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें