फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: श्रीअयोध्याधाम धर्मार्थ सेवा संस्थान की 84 कोसी परिक्रमा 24 से

Fri, 19 Apr 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी की सांस्कृतिक परिधि 84 कोसी परिक्रमा विहिप के बैनर तले 23 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसी तरह की परिक्रमा श्रीअयोध्याधाम 84 कोस परिक्रमा धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से 24 अप्रैल से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष महंत गयादास ने बताया कि उनकी ओर से करीब तीन दशक से यह परिक्रमा हर साल चैत्र मास में की जाती है। इस संस्थान के परिक्रमार्थियों का जत्था 23 अप्रैल को मखधाम मखौड़ा के लिए रवाना होगा। मखधाम में 24 अप्रैल को पूजन-अर्चन के बाद परिक्रमार्थियों का जत्था परिक्रमा पथ पर निकलेगा। परिक्रमा 15 मई को वापस अयोध्या पहुंचेगी। सरयू तट पर विश्राम करेगी। 16 मई को परिक्रमार्थी रामकोट की परिक्रमा करेंगे। सीता कुंड पर रामार्चा पूजन होगा। 17 मई को सीताकुंड पर ही भंडारे के साथ परिक्रमा का समापन होगा। महंत गयादास ने बताया कि परिक्रमा में करीब एक हजार साधु-संत शामिल होंगे। परिक्रमा के लिए प्रशासन से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें