अयोध्या। मंडल में 5748 पंजीकृत स्कूली वाहनों में 719 की फिटनेस समाप्त मिली है। इन वाहनों से जुड़े 599 स्कूलों पर परिवहन विभाग की नजर है। 25 अगस्त तक चल रहे मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान में अनफिट वाहनों पर कार्रवाई होगी। दो या उससे अधिक अनफिट वाहन वाले स्कूलों को रेड लिस्ट में शामिल किया जा रहा है।
सूची जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, डीआईओएस और बीएसए को भेजी जाएगी। आरटीओ प्रवर्तन के अनुसार, अनफिट वाहनों का पंजीयन प्रमाणपत्र मोटरयान अधिनियम के तहत निलंबित किया जाएगा। सड़क पर चलते मिलने पर वाहन थाने में निरुद्ध होगा और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)