फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 55 लोगों को दिए गए सहायक उपकरण

Sun, 28 Sep 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
17- ​कारसेवकपुरम में ​शिविर का उद्घाटन करते एसएसपी, महापौर व मौजूद अन्य- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। कारसेवक पुरम में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर अशोक सिंहल फाउंडेशन, विश्व हिंदू परिषद एवं भगवान महावीर विकलांग कल्याण सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में अशोक सिंहल की 99वीं जयंती पर लगाया गया है। शिविर का उद्घाटन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, मेयर गिरीशपति त्रिपाठी और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया। शिविर के व्यवस्थापक मनोज तिवारी और शिखर अग्रवाल ने बताया कि इस बार कुल 650 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। पहले दिन शनिवार को 55 लोगों को बुलाया गया है। सबको कृत्रिम हाथ, पैर एवं कैलिपर दिए गए। 60 लोगों की आंखों की जांच एवं रक्त की जांच की गई और चश्मे वितरित किए गए। रविवार को 60 लोगों को बुलाया गया है। इस दौरान महंत कमलनयन दास, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता , राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, महंत मैथिलीरमण शरण, यतींद्र मोहन मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें