फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मरम्मत पर 54 हजार रुपये खर्च, हैंडपंप से नहीं टपका पानी

Tue, 15 Jul 2025 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। विकासखंड के ग्राम पंचायत पुरखेपुर में पंचायत भवन के हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर वित्तीय अनियमितता सामने आई है। यहां पर हैंडपंप की रिपेयरिंग में 54,206 रुपये खर्च कर दिए गए। इसके बाद भी हैंडपंप एक बूंद पानी नहीं टपका। अब इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार बाल गोविंद वर्मा रिपेयरिंग फर्म को 14, 27 व 29 नवंबर 2024 को जारी तीन बिलों के आधार पर 12 फरवरी 2025 को 54,206 रुपये का भुगतान बिना ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर के कर दिया गया। इस मामले में और भी हैरान करने वाली बात यह है कि रिपेयरिंग के बाद निकले कबाड़ की न तो नीलामी हुई, न ही अन्य कोई उचित प्रक्रिया अपनाई गई। उसी फर्म को कबाड़ भी बेच दिया गया।

इस बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। ग्राम प्रधान दीपेंद्र कुमार राजन ने कहा कि हर फाइल की जांच करना संभव नहीं है। मेरी अनुमति के बिना भुगतान हुआ है तो जांच होनी चाहिए। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत भवन के अंदर स्थित हैंडपंप अभी भी खराब पड़ा है। इस भीषण गर्मी में पंचायत भवन पर आए ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवींद्र वर्मा ने कहा कि इस वित्तीय अनियमितता की जांच करवाई जाएगी। दोषी कोई भी हो, कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें