फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के 68 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के 68 छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक जैसे राज्यों में नियुक्ति मिली है। इनकी यहां के विभिन्न प्रतिष्ठित खाद्य और एग्री बिजनेस कंपनियों में मैनेजमेंट ट्रेनी, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, टेरिटरी सेल्स इंचार्ज और प्रोक्योरमेंट मैनेजर जैसे पदों पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन


एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं के उन्मुखी विकास व कॅरियर के संबंध में बैठक आयोजित की गई। कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छात्र-छात्राओं के रोजगार सृजन, कॅरियर की संभावनाओं, कौशल विकास व प्रबंधन पर चर्चा की गई।

छात्रों को औसतन 4.7 लाख का मिला वार्षिक पैकेज
प्रो. डीके सिंह ने कहा कि प्रबंधन विभाग के एमबीए (एग्री बिजनेस) के छात्रों ने अपने कॅरियर की शानदार शुरुआत की है। विभाग के छात्रों को अमूल, दयाल ग्रुप, सिंगेंटा, एस्कॉर्ट्स, देहात, बिग बास्केट, ज़ोमैटो, वीएनआर सीड्स जैसी कंपनियों के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है। छात्रों को औसतन 4.7 लाख वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है। अब तक 70 फीसदी से अधिक छात्रों को नियुक्ति मिल चुकी है। इससे छात्र अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। एग्री बिजनेस में विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खुले हुए हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों और प्लेसमेंट सेल के प्रयासों को दिया।
विज्ञापन


इसके पहले इंटर्नशिप के लिए भी सभी छात्रों को मानदेय प्रदान किया गया। इसमें औसतन 14,000 प्रति माह का भुगतान किया गया। इंटर्नशिप के लिए छात्रों को वीएनआर सीड्स, क्रिस्टल क्रॉप, सिंगेंटा, यूपीएल, आईटीसी, पराग, स्टार एग्री सीड्स, प्रसाद सीड्स, डीसीएम श्रीराम व केम्स्टर इंडिया जैसे प्रमुख संस्थानों में अवसर मिला। विभाग में छात्रों के लिए छात्रावास, चिकित्सा केंद्र, बैंक, ऑडिटोरियम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधि, प्रयोगशाला व पुस्तकालय जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें