फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मरम्मत कार्यों से रहा शटडाउन, परेशान रहे उपभोक्ता

Sat, 02 May 2026 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शनिवार को कई इलाकों में विभिन्न मरम्मत कार्यों व अन्य वजहों से शटडाउन रहा। वहीं, बार-बार की ट्रिपिंग ने भी कड़ी धूप और गर्मी में और परेशान किया। शहर के नियावां, कौशलपुरी, लालबाग उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में उपभोक्ता बिजली संकट झेलने को विवश रहे।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 12 बजे नियावां फीडर के ककरही बाजार तिराहे पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए लगभग आधा घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। यहीं की आलोकपुरी कॉलोनी में 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कड़ी दुपहरी में लगभग एक घंटे तक शटडाउन रहा। लगभग 01:20 बजे इससे जुड़े शिवपुरी कॉलोनी में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए आपूर्ति बाधित हुई, जो लगभग एक घंटे में बहाल हो सकी। दोपहर तीन बजे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को चार्ज करने के लिए फिर से शटडाउन लिया गया, जिससे लगभग आधा घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में बार-बार बिजली की आवाजाही ने उपभोक्ताओं को गर्मी में खूब परेशान किया।
कौशलपुरी उपकेंद्र से जुड़े घोसियाना फीडर में बिजली तंत्रों को स्थानांतरित करने के लिए सुबह लगभग 11 बजे बिजली गुल हो गई। फीडर से जुड़े घोसियाना, कौशलपुरी, रामनगर, खोजनपुर, मोदहा दक्षिणी व अन्य इलाकोंं में भी लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। लालबाग उपकेंद्र के वजीरगंज फीडर में सुबह ट्रांसफार्मर पर बंदर कूदने से थोड़ी देर के लिए बिजली गुल हुई। इसके बाद सुबह 09:30 बजे 33 केवी लाइन होल्ड हो गई, जिसे बहाल होने में लगभग आधा घंटा लग गया। इससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। उधर, सिविल लाइन के गुप्तारघाट व सिविल लाइन फीडर में दो-तीन बार की ट्रिपिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विनय कुुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें