अयोध्या। दीपोत्सव में रामनगरी का 500 वर्षों का इतिहास जीवंत होगा। संस्कृति विभाग रामकथा पार्क में एक विशेष प्रदर्शनी लगाएगा। प्रदर्शनी श्रीराम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास की यात्रा को दर्शाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में वर्ष 1500 ईसवी से वर्तमान समय तक के महत्वपूर्ण घटनाक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी भी इसका अवलोकन करेंगे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक बदलावों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।
अयोध्या में हुए आधारभूत ढांचे के विस्तार, सड़कों और सुविधाओं की कहानी भी इसमें शामिल रहेगी। अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दसवें दीपोत्सव में अयोध्या की ऐतिहासिक यात्रा व्यापक स्वरूप में प्रस्तुत होगी। संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी में 1500 ईस्वी से वर्तमान तक के महत्वपूर्ण घटनाक्रम शामिल किए जाएंगे।