फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 500 किशोरियों ने निकाली सशक्तीकरण पदयात्रा

Sun, 22 Mar 2026 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। क्षेत्र की 97 ग्राम सभाओं की पांच सौ किशोरियों ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सात किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली। इसका उद्देश्य महिला और किशोरी सशक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन

यह पदयात्रा सशक्त किशोरी, सशक्त समाज की ओर एक कदम थीम पर आयोजित की गई। किशोरियों ने हाथों में स्लोगन पट्टिकाएं लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें जब नारी में शक्ति होगी, तभी देश में उन्नति होगी जैसे नारे शामिल थे। पदयात्रा सुबह नंसा बाजार से शुरू होकर तारुन थाना तक पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत, सीओ बीकापुर पीयूष पाल, थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय, ब्लॉक प्रमुख सुशीला वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा के दौरान किशोरियों ने नारे, नृत्य और नाटक के माध्यम से समाज को जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने खेल और सामाजिक क्षेत्र में किशोरियों व महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने वाली सात किशोरियों को सम्मानित किया। आरोही संस्थान ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें