फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अग्निकांड में 50 घर जलकर राख, छह किमी में फैली आग से चार गांव हुए प्रभावित

Thu, 24 Apr 2025 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में भीषण अग्निकांड में 50 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। करीब छह किमी में फैली आग से चार गांव प्रभावित हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
Ayodhya News: अग्निकांड में 50 घर जलकर राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में अग्निकांड में गोसाईगंज क्षेत्र के चार गांव के लगभग 50 घर जलकर राख हो गए। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 11 बजे कौड़िला गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। 

विज्ञापन


इसी गांव से सटे पौसरा ग्राम सभा का मजरा घुनघुनवा में बसी आबादी के चारों तरफ खेतों में आग फैल गई। आनन-फ़ानन में ग्रामीणों ने गांव के चारों तरफ ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर और नहर से पानी लेकर आग पर काबू पाया। लगभग छह किलोमीटर में फैली आग से चार गांव प्रभावित हुए। 

यह भी पढ़ेंः- UP School Timing: भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूलों का बदला समय, पढ़ें डीएम का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पछुआ हवा के चलते आग ने देखते ही देखते कदियापुर गांव में फैल गई। इससे पहले की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाती गांव के लगभग 50 घर जलकर राख हो गए। इसी गांव के निवासी राम अवतार की भैंस जलकर मर गई। मोटरसाइकिल और इंजन समेत घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। 

चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

आग ने गौहनिया ग्राम सभा का मजरा सोनहने को अपनी आगोश में ले लिया। वहां चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एसपी देहात बलवंत चौधरी, सीओ सदर अरविंद सोनकर सहित अयोध्या, महाराजगंज और थाना गोसाईगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें