फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मुख्यालय पहुंचीं 4.5 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

Mon, 02 Feb 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गईं हैं। परीक्षार्थियों के लिए 4,27,739 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। इसमें हाईस्कूल की 2,39,076 कॉपियां और इंटरमीडिएट की 1,88,660 कॉपियां शामिल हैं। लगभग 30 प्रतिशत बी सीरीज की कापियां आई है।
विज्ञापन

इस वर्ष जिले में कुल 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल में 39846 और इंटरमीडिएट में 37732 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन केंद्रों पर परीक्षा कक्ष, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के डीआईओएस कार्यालय से निर्देश दिए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। इस बार जिले से कुल 77,578 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में 10वीं की ए कॉपी 18 और बी कॉपी 12 पेज और 12 वीं की ए कॉपी 24, बी कॉपी 12 पेज की होगी। सभी केंद्रों तक उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र निर्धारित तिथियों पर कड़ी निगरानी में पहुंचाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी ने बताया कि परीक्षा से पहले केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की जांच, कंट्रोल रूम की स्थापना और शिकायत निवारण व्यवस्था को भी सक्रिय किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें