अयोध्या। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बनने की परीक्षा में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंची। रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 22 केंद्रों पर 9232 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन 4114 ने परीक्षा छोड़ दी।
यानी हर दूसरे से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। कुल 5118 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा अवध विश्वविद्यालय के आईईटी इंजीनियरिंग कैंपस, भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और साकेत पीजी कॉलेज समेत 22 केंद्रों पर हुई।
डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जांच की गई। परीक्षा के दौरान निर्धारित प्रक्रिया और आयोग के निर्देशों का पालन कराया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। (संवाद)