अयोध्या। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जिले में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला अस्पताल और अचारी का सागरा स्थित एक होटल में आयोजित शिविर में कुल 41 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
जिला अस्पताल में 22 लोगों ने किया रक्तदान
जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में अनुराग वर्मा, कनक लाल, अंकित सिंह, राकेश सिंह, कर्मवीर यादव, श्यामनाथ यादव, मनीष विश्वकर्मा, पीयूष सोनी, शरद सोनी, आशीष सोनी, नवनीत वैश्य, पीयूष मौर्य, रमेश दुबे, अमित, शरद आजाद, आशुतोष सिंह, हर्षित पाठक, अर्पित शुक्ला, एकता, अमन पांडेय, विष्णु और कशिश कुमारी ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
अनुदेशक समागम में 19 अनुदेशकों ने किया रक्तदान
अचारी का सागरा स्थित एक होटल में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन और परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद विनय कटियार ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है।
शिविर में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। उनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा, जिलाध्यक्ष पुनीत यादव, महामंत्री अतुल वर्मा, संदीप पाल, बुद्धप्रिय अंबेश, गौतम यादव, अमित उपाध्याय, सुमित ज्ञान वर्मा, भानु प्रताप सिंह, कुलदीप गौतम, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, राजेंद्र मौर्य, गौतम गुप्ता, सूरज वर्मा, अभिषेक अग्रवाल और आरजे प्रजापति सहित कुल 19 अनुदेशकों ने रक्तदान किया।
अचारी का सागरा स्थित एक होटल में अमर उजाला फाउंडेशन और परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद विनय कटियार ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करते प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह।