फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अलीगढ़ से 400 किलो का ताला पहुंचा रामनगरी

Sun, 21 Jan 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर से कोई न कोई सामग्री अयोध्या धाम भेजी जा रही है। शनिवार को कारसेवकपुरम में अलीगढ़ से 400 किलो का ताला और 30 किलो की चाबी भेजी गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ में ज्वालापुरी की गली नंबर पांच निवासी ताला कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुकमणी शर्मा ने 400 किलोग्राम के ताले को तैयार किया। इसकी लंबाई छह फीट दो इंच और चौड़ाई दो फीट साढ़े नौ इंच है। इसे बनाने में 65 किलोग्राम पीतल लगा है। तीन फिट चार इंच लंबी इसकी चाबी 30 किलोग्राम की है। इसको बनाने में छह महीने लगे। इसे विश्व का सबसे बड़ा ताला बताया जा रहा है। इसे बनाने के बाद कारीगरों ने महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती पुरी महाराज को अयोध्या में भेंट करने के लिए सौंपा था। वे इसे लेकर अयोध्या धाम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें