फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिल्ली के 40 कलाकार जीवंत करेंगे राम विवाहोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ध्वजारोहण समारोह के साथ ही रामनगरी अपने आराध्य के विवाहोत्सव के आनंद में डूब गई है। दशरथ महल में श्रीरामकथा के साथ सात दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो चुका है। दशरथ महल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य के पावन सानिध्य में अनुष्ठानों की शृंखला प्रारंभ हुई। वहीं जानकी महल में रामार्चा पूजन के साथ श्रीराम विवाहोत्सव का श्रीगणेश शनिवार को होगा। दिल्ली के 40 कलाकार राम विवाहोत्सव को जीवंत करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

माता सीता के मायके के रूप में प्रचलित जानकी महल की स्थापना जानकी वर विहार कुंज के रूप में की गई थी। जानकी महल के ट्रस्टी डॉ. आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि जनकपुर की परंपरा में दूल्हा सरकार विवाह के बाद कोहबर में ही लीला का दर्शन कराते हैं। मंदिर में भगवान के जागरण से लेकर रात्रि शयन तक आठों पहर की सेवा मधुर उपासना की ही रीति से की जाती है। जानकी महल में भव्य फुलवारी लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र होता है। इसमें भगवान के स्वरूप शामिल होंगे। साधु-संतों की भी मौजूदगी रहती है।
आदित्य ने बताया कि 25 नवंबर की देर शाम मंदिर से भव्य राम बरात निकाली जाएगी। दिल्ली के रामलीला कलाकारों का 40 सदस्यीय दल विवाहोत्सव की रस्म को जीवंत करता नजर आएगा। बारात में चार बैंड, छह लाइट, एक डीजे, एक भांगड़ा, चार ऊंट, छह घोड़े शामिल होंगे। नौटंकी का भी आयोजन दिल्ली के कलाकार करेंगे। देश के कोने-कोने से करीब एक हजार बराती शामिल होंगी। 26 नवंबर को मंदिर में भव्य कलेवा महोत्सव का आयोजन होगा, भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें