फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ब्लाॅक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने किया प्रतिभाग

Mon, 03 Feb 2025 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को कंपोजिट विद्यालय इनायतनगर में किया गया। इसमें विभिन्न न्याय पंचायतों से 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर सोनाक्षी प्राथमिक विद्यालय भटौली व अपूर्वा प्राथमिक विद्यालय टिकरा का चयन हुआ। उच्च प्राथमिक स्तर पर अनुज कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय अरमारुपीपुर और कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय स्तर पर रवि मौर्य कंपोजिट विद्यालय इनायतनगर चयनित हुए।
विज्ञापन

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर स्वप्निल कंपोजिट विद्यालय इनायतनगर का चयन जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता के लिए किया। बीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिंदी व अंग्रेजी भाषा में सही स्पेलिंग लेखन की गुणवत्ता परखी जाती है। यह प्रतियोगिता सबसे पहले विकास खंड के 145 विद्यालयों में आयोजित की गई। न्याय पंचायत स्तर से चयनित 40 छात्र-छात्राओं ने सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें से पांच छात्र-छात्राओं का चयन जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें