फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राष्ट्रीय खेलो में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगे परमेंद्र, आराधना व राजपति

Mon, 03 Feb 2025 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलो की हैंडबॉल स्पर्धा में परमेंद्र सिंह, आराधना त्रिपाठी, राजपति अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या को पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक व भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षक परमेंद्र सिंह को महिला हैंडबॉल स्पर्धा में भाग लेने वाली उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय खेलो के अंतर्गत महिला हैंडबॉल स्पर्धा सात फरवरी से उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश की टीम में अयोध्या की अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी आराधना त्रिपाठी व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजपति का चयन हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें