फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 15 जिलों के 377 मंडल अध्यक्षों का आज होगा जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के सभी 15 जिलों के मंडल अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को आयोजित होगी। अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी के सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में अवध क्षेत्र के 377 मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन



मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह होंगे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जाएगी। बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी। निरीक्षण के दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, शैलेंद्र कोरी, अमल गुप्त व अभय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें