फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अब कुलपति के सलाहकार की भूमिका में होंगे संकायाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी संकायाध्यक्ष अब उनके सलाहकार की भूमिका में होंगे। प्रवेश प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाएगा। सभी कर्मचारियों को समय से दफ्तर पहुंचना अनिवार्य होगा। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. सिंह बृहस्पतिवार को यहां के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद कौटिल्य प्रशासनिक भवन में संकायाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। कुुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के 24 जून तक निजी कारणों से छुट्टी पर चले जाने के बाद कुलाधिपति ने कुलपति डॉ. सिंह को विश्वविद्यालय का कार्यभार दिया है।

कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों और संकायाध्यक्षों के साथ बैठक में प्रभारी कुलपति ह ने कहा कि परिसर में जो भी विकास और निर्माण परियोजनाएं चल रही हैं, उनके काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी डीन के साथ हर दो दिन के अंतराल पर नियमित रूप से बैठक करेंगे। कुलाधिपति के निर्देशों का पालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाएगा। इसमें अफसरों के साथ डीन को सहयोग करना होगा। करीब एक घंटे तक चली बैठक में कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। जल्द ही सभी विभागाध्यक्षों के साथ भी बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


कुलपति के साथ बैठक में कुलसचिव व विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. संत शरण मिश्र, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कला व मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिंन्हा, विधि संकायाध्यक्ष प्राे. अशोक कुमार राय, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, उप कुलसचिव रीमा श्रावास्तव, सहायक कुलसचिव पीवी सावंत, सहायक अभियंता आरके सिंह व प्रोग्रामर रवि मालवीय मौजूद रहे।

कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कुलसचिव प्रो. संत शरण मिश्र और सहायक अभियंता आरके सिंह के साथ विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों मुख्य, नवीन व आईईटी का निरीक्षण किया। नवीन परिसर में चल रहे निर्माणाधीन भवनों के काम की प्रगति का जायजा लिया। इसके अलावा परिसर के सभी छात्रावासों की मूलभूत सुविधाओं से अवगत हुए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें