फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 37 करोड़ से 54 किमी मार्ग का हो रहा निर्माण

Sun, 09 Feb 2025 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ रखी है। नगर क्षेत्र ही नहीं बल्कि तहसील स्तर पर भी युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। मिल्कीपुर में भी सितंबर में शिलान्यास हुए कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। कुल 37 करोड़ से 48 मार्गों पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है। कुल 54 किमी लंबी सड़क का निर्माण होना है जिसे 31 मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा की बड़ी जीत के बाद मिल्कीपुर विधानसभा में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को कराने की रूप रेखा बनाई जा रही है। यह कहा जा रहा है कि मिल्कीपुर अब विकास का नया अध्याय लिखेगा। बीते साल अगस्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर के विद्या इंटर काॅलेज में जनसभा के दौरान कई सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया था। इनमें कुछ सड़कें तहसील व कई अन्य विकास कार्य नगर क्षेत्र के थे। यहां 54 किमी सड़क पर काम चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मिल्कीपुर की 54.28 किमी की सड़कों के निर्माण का कार्य जोर पकड़ लिया है। इसमें खजुरहट, मिल्कीपुर-अमानीगंज-रुदौली-रौजागांव मार्ग भी शामिल है। 60 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 31 मार्च तक सभी मार्गों के निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। लोनिवि के निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि हमारी कोशिश है कि मार्च तक हर हाल में कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें