अयोध्या। महिला उत्पीड़न से जुड़े 288 मामलों में पुलिस ने इतने ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या, रेप, अपहरण और दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सभी मामलों में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और दहेज हत्या जैसे मामलों में आरोपी सीधे जेल भेजे जा रहे हैं। नवरात्र में मिशन शक्ति अभियान को गति दी गई है। महिला पुलिस टीमें सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, दुर्गा पंडाल और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।