अयोध्या। स्टेट जीएसटी की एसआईबी ने खंडासा स्थित एक सीमेंट व्यवसायी के यहां छापेमारी की। इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठान पर एक करोड़ रुपये कम जीएसटी रिटर्न जमा करने पर व्यवसायी पर 28 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय व्यापारियों में हलचल है।
स्टेट जीएसटी के उप कर आयुक्त श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि खंडासा स्थित दिशा ट्रेडिंग कंपनी पर छापेमारी की गई। मार्च, 2024 तक व्यापारी ने आठ करोड़ रुपये का व्यापार किया, लेकिन सात करोड़ रुपये जीएसटी रिटर्न दाखिल किया। जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई तो एक करोड़ रुपये पर 28 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। इसे जमा कराने के लिए व्यापारी को निर्देशित किया गया।
व्यापारी ने इनमें से 16 लाख रुपये जमा किए। इसी तरह बाराबंकी के नवीगंज में सिगरेट, पान-मसाला के प्रतिष्ठान वैभव एजेंसी पर भी कर चोरी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालक से 26 लाख रुपये जमा कराया गया है।