फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर की बाउंड्रीवाल के पास बनेंगे 27 वॉच टॉवर

Sat, 19 Jul 2025 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शनिवार को रामकथा संग्रहालय में जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राम मंदिर परिसर में बनने वाली बाउंड्रीवाल को लेकर विमर्श किया गया। बाउंड्रीवाल आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से युक्त होगी। बाउंड्रीवाल के भीतर 27 स्थानों पर वॉच टॉवर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चहारदीवार 16 फीट ऊंची और 3400 मीटर लंबी होगी। यह सुरक्षा दीवार आधुनिक सुरक्षा उपकरणों जैसे सेंसर, कटीले तार आदि से युक्त होगी। सुरक्षा गाड़ियों की पेट्रोलिंग के लिए भी चहारदीवारी के पास मार्ग विकसित किया जाएगा। सुरक्षा दीवार बनाने का काम अगस्त माह से शुरू हो जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को दी गई है। बैठक में ईआईएल कंपनी ने मंदिर परिसर की चहारदीवारी और आस-पास के क्षेत्रों से संबंधित वास्तुकला और सुरक्षा संबंधी मापदंडों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। यूपीआरएनएन के अधिकारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय की कार्यकारी और तकनीकी टीमों के अधिकारियों ने भी चर्चा में भाग लिया।
रामकथा संग्रहालय के सुंदरीकरण कार्यों की भी चर्चा की गई। संग्रहालय के सुंदरीकरण का दो चरण पूरा हो गया है। अब तीसरे चरण में गैलरियों का निर्माण किया जाएगा। संग्रहालय की भी चहारदीवारी नए सिरे से बनाने पर मंथन हुआ। संग्रहालय को मार्च 2025 तक श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की योजना है। बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ़ गौरव ग्रोवर, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें