फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मां कामाख्या और गोमती तट पर जलेंगे 2.51 लाख दीप

Wed, 14 Oct 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। रामनगरी के दीपोत्सव की तर्ज पर मां कामाख्या धाम और गोमती नदी के तट पर छह नवंबर को धनतेरस के दिन 2.51 लाख दीप जलाए जाएंगे। छठे दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें करीब एक हजार स्वयंसेवक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए बिजली, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और शिक्षा समेत कई विभागों के स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। मां कामाख्या धाम के पुजारी इंद्रेश कौशिक ने बताया कि गोमती तट पर संध्या आरती के साथ दीपोत्सव की शुरुआत होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्र और गन्ना समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा भी तैयारियों में जुटे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें