फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 28 से

Sun, 25 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के मणिरामदास की छावनी स्थित धर्म मंडपम परिसर में 28 से 31 अक्तूबर तक 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। ग्लोबल गायत्री परिवार, शिकागो (अमेरिका) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। महायज्ञ में अमेरिका सहित भारत के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजिका महात्मा कुसुम माता ने बताया कि 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 31 अक्तूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें आयुर्वेदिक विशेषज्ञ अनिषा नोवल, स्वर विज्ञानी डॉ. शंभू शर्मा और गिनीज वर्ल्ड योगा रिकॉर्ड धारक यश मोराडिया श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें