फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव में 25 एलईडी वैन, 20 डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे

Fri, 06 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव के लिए शहर में 25 एलईडी वैन और 20 विशाल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। ये एलईडी वैन 25 महत्वपूर्ण स्थानों पर लगेंगी। इनमें सूर्यकुंड, हनुमानगढ़ी और लता मंगेशकर चौराहा जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन

20 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशाल एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे। इन पर दीपोत्सव के मुख्य आकर्षणों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होगा। रामघाट चौराहा और हनुमानगढ़ी जैसे व्यस्त स्थान इनमें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 13 प्रमुख मार्गों पर आकर्षक होर्डिंग और स्टैंडी लगाई जाएंगी। जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने बताया कि प्रचार सामग्री के लिए विद्युत या टेलीफोन पोल का उपयोग नहीं होगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें