फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो घायल

Fri, 06 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मवई चौराहे के पास एक ढाबे के सामने उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही हाईवे चौकी प्रभारी राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों में एक की पहचान विजय कुमार (22) निवासी बरौली, मवई के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें